कई दिनों की मंदी के बाद रविवार को पर्यटन स्थल एक बार फिर पर्यटकों से गुलजार नजर आया। सुबह से ही विभिन्न राज्यों से पहुंचे सैलानियों की आवाजाही शुरू हो...
कई दिन बाद पर्यटकों से गुलजार हुआ खज्जियार
कई दिनों की मंदी के बाद रविवार को पर्यटन स्थल एक बार फिर पर्यटकों से गुलजार नजर आया। सुबह से ही विभिन्न राज्यों से पहुंचे सैलानियों की आवाजाही शुरू हो गई।
पर्यटकों के पहुंचने से पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों के चेहरों पर भी रौनक लौट आई और कारोबार में तेजी की उम्मीद जगी। रविवार की छुट्टी के चलते बड़ी संख्या में पर्यटक परिवार और दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे। पर्यटन स्थल के प्रमुख आकर्षणों पर दिनभर सैलानियों की चहल-पहल बनी रही। पर्यटकों ने प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने के साथ स्थानीय बाजारों में खरीदारी भी की। पिछले कई दिनों से पर्यटकों की कम आमद के चलते पर्यटन कारोबार से जुड़े होटल, टैक्सी, रेस्तरां और अन्य व्यवसायियों में मायूसी थी। ऐसे में पर्यटकों की बढ़ी संख्या ने कारोबारियों को राहत दी। स्थानीय लोगों में विशाल कुमार, चमन सिंह, रिंकू, सोनू, सन्नी और योगराज ने बताया कि आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या बढ़ती है तो पर्यटन कारोबार को और गति मिलने की उम्मीद है।