भरमौर एनएच पर भूस्खलन; तीन घंटे यातायात ठप

चंबा-भरमौर एनएच मार्ग पर रविवार को तीन अलग-अलग जगह पहाड़ी दरकने से हुए भूस्खलन के चलते करीब तीन घंटे वाहनों के पहिए थमे रहे। इस दौरान भरमौर व होली रूट...

भरमौर एनएच पर भूस्खलन; तीन घंटे यातायात ठप

भरमौर एनएच पर भूस्खलन; तीन घंटे यातायात ठप

चंबा-भरमौर एनएच मार्ग पर रविवार को तीन अलग-अलग जगह पहाड़ी दरकने से हुए भूस्खलन के चलते करीब तीन घंटे वाहनों के पहिए थमे रहे। इस दौरान भरमौर व होली रूट पर दौडने वाले निजी व सरकारी बसों के बीच राह में फंसने से मुसाफिरों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद एनएच प्रबंधन से मलबा व पत्थर हटाकर वाहनों की आवाजाही को दोबारा से बहाल कर दिया है।

जानकारी के अनुसार रविवार को भरमौर एनएच पर बत्ती दी हट्टी के पास अचानक पहाड़ी दरकने से हुए भूस्खलन के कारण यातायात ठप हो गया। इस दौरान एनएच से गुजर रहे दो वाहन भी भूस्खलन की चपेट में आने से बाल-बाल बचे। इसके अलावा रविवार को भरमौर एनएच पर दुनाली व चूड़ी व धरवाला के बीच भी मलबा व पत्थर गिरने से यातायात बाधित रहा। एनएच प्रबंधन ने मार्ग बंद होने की सूचना पाते ही जेसीबी मशीनों संग स्टाफ को फील्ड में उतारकर मलबा व पत्थर हटाकर वाहनों की आवाजाही को सामान्य बनाने के लिए काम छेड़ दिया। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तीनों जगह से मलबा व पत्थर हटाकर वाहनों की आवजाही को सामान्य बनाने में सफलता हासिल की।

एनएच मंडल चंबा के सहायक अभियंता ईं वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि रविवार को भरमौर एनएच पर तीन जगह भूस्खलन होने से यातायात बाधित हुआ था। उन्होंने बताया कि भूस्खलन प्रभावित जगह से मलबा व पत्थर हटाकर एनएच पर दोबारा से यातायात को बहाल कर दिया गया है।