चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर सरेला नाला के पास भारी दलदल आने के चलते मंगलवार को करीब आठ घंटे वाहनों की आवजााही बाधित रही। इस कारण तीसा मार्ग पर दोनों ओर व...
सरेला नाला और चंबा-भरमौर एनएच पर भूस्खलन, 58 ट्रांसफार्मर ठप
चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर सरेला नाला के पास भारी दलदल आने के चलते मंगलवार को करीब आठ घंटे वाहनों की आवजााही बाधित रही। इस कारण तीसा मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। लोक निर्माण विभाग ने मंगलवार शाम को मार्ग के दलदल वाले हिस्से पर वेकल्पिक व्यवस्था के तौर पर पत्थर डालकर छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया है। फिलहाल तीसा मार्ग पर बड़े वाहनों की आवजाही बहाल नहीं हो पाई है। उल्लेखनीय है कि सरेला नाला के पास लगातार जमीन धंसने के कारण मार्ग का एक बड़ा हिस्सा दलदल में तब्दील हो गया है। इस हिस्से में वाहनों के टायर दलदल में धंसने से आए दिन ट्रैफिक जाम हो रहा है। ऐसे में तीसा मार्ग के इस हिस्से पर वाहनों की आवाजाही को सामान्य रखना लोक निर्माण विभाग के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है।
मंगलवार को सरेला नाला का यह बड़ा हिस्सा बारिश के कारण दलदल में तब्दील हो गया। इस कारण सरेला नाला से वाहन नहीं गुजर पाए। लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी मशीनों संग लेबर को मौके पर भेजकर वाहनों की आवाजाही को सामान्य बनाने के लिए सवेरे ही काम आरंभ कर दिया। मगर दलदल अधिक होने के चलते मार्ग पर यातायात बहाली का काम बुरी तरह प्रभावित हुआ। मंगलवार शाम को दलदल वाले मार्ग के इस हिस्से में छोटे पत्थर डालकर छोटे वाहनों को आर-पार करवाया।
जमीन धंसने के कारण सडक़ दलदल में तबदील
लोक निर्माण विभाग कोटी उपमंडल के सहायक अभियंता ईं संजीव अत्री ने बताया कि सरेला नाला में जमीन के लगातार धंसने के कारण मार्ग दलदल में तब्दील हो गया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को भी सरेला नाला में वाहनों की आवाजाही बाधित रही। उन्होंने बताया कि तीसा मार्ग को वेकल्पिक व्यवस्था के जरिए छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया है। बड़े वाहनों की आवाजाही को सामान्य बनाने को लेकर काम जारी है।