शाहपुर (कांगड़ा)। जिला वॉलीबाल संघ कांगड़ा के तत्वावधान में सोमवार को शाहपुर के खेल मैदान में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आगाज हुआ। टूर्नाम...
शाहपुर में राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के लीग मुकाबले शुरू
शाहपुर (कांगड़ा)। जिला वॉलीबाल संघ कांगड़ा के तत्वावधान में सोमवार को शाहपुर के खेल मैदान में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आगाज हुआ। टूर्नामेंट के पहले दिन वर्मा जेवर महल के एमडी सुनील वर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत कर मुकाबलों का शुभारंभ किया। पहले दिन पुरुष वर्ग में बिलासपुर और मंडी, जबकि महिला वर्ग में शिमला और कुल्लू की टीमों के बीच लीग मैच खेले गए।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन, मंगलवार सुबह 8:30 बजे नशे के खिलाफ एक हाफ मैराथन आयोजित की जाएगी। आयोजकों ने बताया कि इस दौड़ में पहले दस स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। इसका उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रखना है। प्रतियोगिता का विधिवत एवं भव्य शुभारंभ मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग ठाकुर करेंगे। इस अवसर पर वालीबॉल संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र कंवर भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। सोमवार को कार्यक्रम के दौरान जिला वालीबॉल संघ के अध्यक्ष कमल कुमार शर्मा, सचिव प्रदीप राणा सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।