मिड-डे मील वर्कर यूनियन ब्लाक सुंडला संबंधित सीटू का तीसरा खंडस्तरीय सम्मेलन भलेई में संपन्न हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता सीटू के जिला अध्यक्ष नरेंद्र ने...
कम मानदेय; सरकारी दर्जा नहीं, आक्रोश में मिड-डे मील कर्मी
मिड-डे मील वर्कर यूनियन ब्लाक सुंडला संबंधित सीटू का तीसरा खंडस्तरीय सम्मेलन भलेई में संपन्न हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता सीटू के जिला अध्यक्ष नरेंद्र ने की। सम्मेलन में मिड-डे मील कर्मियों की मांागें व समस्याओं, रोजगार की सुरक्षा और उनके अधिकारों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सम्मेलन में नई 31 सदस्यीय ब्लाक कमेटी का गठन भी किया गया। मीनू को कमेटी का अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा विपिन महासचिव, आंचल कोषाध्यक्ष, सुभाष उपप्रधान, चुन्नी देवी को सहसचिव का दायित्व सौंपा गया। सुषमा, बिंदु, सुमन, सुषमा, तोबी देवी,रोशन, गणेश, कुलदीप, अंजू, नीलम, विद्या, पूजा, रेखा, रितु, सरोज, तारो, कौशल्या, पूजा, रीना देवी, रविंद्र, पूजा, कांता, रेखा देवी को सदस्य के तौर पर स्थान दिया गया। सीटू जिला अध्यक्ष नरेंद्र ने कहा कि मिड-डे मील कर्मियों ने अपनी एकता और संघर्ष के माध्यम से कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। इसके बावजूद आज भी मिड-डे मील कर्मियों को बेहद कम मानदेय में काम करना पड रहा है और उन्हें सरकारी कर्मचारी का दर्जा नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों की नीतियों के कारण मजदूरों और स्कीम वर्करों के अधिकारों पर लगातार हमले हो रहे हैं।
मिड-डे मील योजना को मजबूत करने, कर्मियों के मानदेय में बढौतरी करने तथा उन्हें सामाजिक सुरक्षा और सम्मानजनक रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए संघर्ष को और तेज करना होगा। जिला अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा मिड-डे मील योजना के बजट में कटौती, केंद्रीय किचन, क्लस्टर योजना, ठेकाकरण और एनजीओ के माध्यम से काम करवाने जैसी नीतियों से मिड-डे मील कर्मियों के रोजगार पर संकट पैदा हो रहा है। उन्होंने कहा कि मिड डे मील योजना देश के करोड़ों बच्चों को भोजन उपलब्ध कराने के साथ-साथ लाखों कर्मियों, विशेषकर महिलाओं, को रोजगार प्रदान करती है। इसलिए योजना को मजबूत करना और कर्मियों को उचित वेतन तथा सामाजिक सुरक्षा देना सरकार की जिम्मेदारी है। यूनियन ने कहा कि मिड डे मील कर्मियों के अधिकारों और रोजगार की सुरक्षा के लिए संघर्ष को और तेज किया जाएगा तथा प्रदेशभर के कर्मियों को एकजुट कर आने वाले आंदोलनों को सफल बनाया जाएगा। सम्मलेन में सुंडला ब्लॉक के महासचिव विपिन सहित काफी तादाद में मिड-डे मील कर्मी मौजूद रहे।