लुधियाना का चिट्टा सप्लायर पालमपुर में गिरफ्तार

धर्मशाला। जिला कांगड़ा पुलिस ने पालपमुर के रोडी में 10 जनवरी को 35 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद करने के मामले में पंजाब के लुधियाना निवासी सप्लायर को ग...

लुधियाना का चिट्टा सप्लायर पालमपुर में गिरफ्तार

लुधियाना का चिट्टा सप्लायर पालमपुर में गिरफ्तार

धर्मशाला। जिला कांगड़ा पुलिस ने पालपमुर के रोडी में 10 जनवरी को 35 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद करने के मामले में पंजाब के लुधियाना निवासी सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस टीम ने पालमपुर क्षेत्र में ही पकड़ा है। आरोपी लक्ष्य पठानिया मकान नंबर 1966, गली-04 इंदिरापुरी तजपुर रोड, लुधियाना और वर्तमान पता इंदु बाला मकान नंबर-61 ब्लाक ए-1, भामिन कलां, डाकघर मुंडिया कंला, जिला लुधियाना, पंजाब को इस मामले में गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस के अनुसार 10 जनवरी 2026 को पुलिस की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर आदित्य बरयाल निवासी गांव रोडी तहसील पालमपुर को रोडी के पास 35 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पूछताछ के दौरान उसने बताया था कि यह चिट्टा उसने लक्ष्य पठानिया से खरीदा था। इसके बाद अन्य साक्ष्यों को खंगालने के बाद सप्लायर लक्ष्य को गिरफ्तार करने के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही थी। एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने बताया कि पुलिस ने चिट्टा सप्लायर लक्ष्य पठानिया को पालमपुर क्षेत्र से ही गिरफ्तार किया है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

ताज़ा खबरें

अधिक देखी जाने वाली खबरें