बनीखेत पुल के पास गाड़ी में उठी आग की लपटें, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू चंबा-पठानकोट एनएच पर बनीखेत पुल के समीप सोमवार दोपहर बाद मणिमहेश श्रद्धाल...
मणिमहेश श्रद्धालुओं की गाड़ी को लगी आग
बनीखेत पुल के पास गाड़ी में उठी आग की लपटें, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
चंबा-पठानकोट एनएच पर बनीखेत पुल के समीप सोमवार दोपहर बाद मणिमहेश श्रद्धालुओं के वाहन को अचानक आग लग गई। गनीमत यह रही कि वाहन के अगले हिस्से आग की लपटें उठती देख इसमें सवार बारह श्रद्धालु किसी तरह बाहर निकलने में कामयाब रहे। इसी बीच घटना की सूचना पाते ही दमकल विभाग की टीम वाहन सहित मौके पर पहुंच गई। दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद वाहन को भडक़ी आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार पठानकोट से श्रद्धालुओं को लेकर मणिमहेश की ओर जा रहे वाहन के अगले हिस्से बनीखेत पुल के पास अचानक वाहन के अगले हिस्से से धुंआ उठना आरंभ हो गया। देखते ही देखते अचानक आग की लपटें उठनी आरंभ हो गई। इस पर वाहन में सवार श्रद्धालुओं ने तुरंत बाहर निकलकर सुरक्षित जगह पनाह ली। वाहन की आग को बेकाबू होता देख दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल विभाग की टीम ने बड़ी मुश्किल से वाहन की आग को बुझाया। इसके बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली। इस दौरान वाहन को आग से घिरता देख एनएच पर लोगों की भीड़ जुट गई।
एसएचओ डलहौजी के बोल
एसएचओ डलहौजी इंस्पेक्टर जगवीर सिंह ने बताया कि बनीखेत पुल के पास श्रद्धालुओं के वाहन को अचानक आग लगने की सूचना मिली थी। इस पर बनीखेत पुलिस चौकी से टीम को मौके पर भेजा गया था। घटना की रपट रोजनामचे में डाल दी गई है।