हिमाचल के कई भागों में आज से पांच दिन बरसेंगे बादल, जून में सामान्य से 20 फीसदी कम बारिश

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में लगातार पांच दिन बारिश होने के आसार हैं। उधर, मानसून धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हिम...

हिमाचल के कई भागों में आज से पांच दिन बरसेंगे बादल, जून में सामान्य से 20 फीसदी कम बारिश

हिमाचल के कई भागों में आज से पांच दिन बरसेंगे बादल, जून में सामान्य से 20 फीसदी कम बारिश

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में लगातार पांच दिन बारिश होने के आसार हैं। उधर, मानसून धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है।

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हिमाचल प्रदेश के कई भागों में लगातार पांच दिन बारिश होने के आसार हैं। उधर, मानसून धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। माैसम विभाग के अनुसार 23 जून के आसपास महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और बिहार के कुछ और हिस्सों और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए हालात अनुकूल हैं। हालांकि, मानसून के हिमाचल पहुंचने में अभी समय लग सकता है। राजधानी शिमला में रविवार को माैसम मिला-जुला रहा। हल्के बादलों के बीच दिनभर धूप खिली लेकिन शाम पांच बजे बारिश दर्ज की गई। 

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार  22 से 26 जून तक राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। सप्ताह के बाकी दिनों में कुछ अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं अगले 4-5 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने के आसार हैं। अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद, अगले 3-4 दिनों में राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।