आंवला में प्रचुर मात्रा में होते हैं विटामिन, मिनरल और न्यूट्रीएंट्स आंवला को आयुर्वेद में अमृतफल या धात्रीफल कहा गया है। वैदिक काल से ही आंव...
आंवला के औषधीय गुण
आंवला में प्रचुर मात्रा में होते हैं विटामिन, मिनरल और न्यूट्रीएंट्स
आंवला को आयुर्वेद में अमृतफल या धात्रीफल कहा गया है। वैदिक काल से ही आंवला का प्रयोग औषधि के रूप में किया जा रहा है। आयुर्वेद के अनुसार आंवला एक ऐसा फल है, जिसके अनगिनत लाभ हैं। आंवला न सिर्फ त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद है, बल्कि कई तरह के रोगों के लिए औषधि के रूप में भी काम करता है। आंवला का प्रयोग कई तरह से किया जाता है जैसे आंवला जूस, आंवला पाउडर, आंवला अचार आदि। आंवला में प्रचुर मात्रा में विटामिन, मिनरल और न्यूट्रीएंट्स होते हैं, जो आंवला को अनमोल गुणों वाला बनाते हैं। आंवले में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है और यह एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जिसके कारण इसके कई औषधीय गुण हैं। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है, पाचन में सुधार करता है और बालों और त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है। इसके अतिरिक्त यह डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल और हृदय स्वास्थ्य को नियंत्रित करने में मदद करता है तथा आंखों की रोशनी बढ़ाता है। आंवला के कई स्वास्थ्य लाभ हैं। जानिए विस्तार से इसके गुणों के विषय में।
प्रतिरक्षा को बढ़ाता है
आंवला में प्राकृतिक पदार्थ होते हैं जो प्रतिरक्षा के लिए अच्छे होते हैं। नियमित रूप से आंवला का सेवन प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है और खाली पेट यह अधिक प्रभावी होता है। आंवला में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और पोषक तत्त्व होते हैं जो इम्युनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं। अच्छी प्रतिरक्षा मौसमी फ्लू या बीमारियों के संक्रमण से लडऩे में सहायता करती है।
बालों और त्वचा के लिए
आंवला बालों को झडऩे और सफेद होने से रोकता है, बालों को मजबूत बनाता है और डैंड्रफ को कम करता है। यह त्वचा को चमकदार बनाने और कोलेजन उत्पादन को बढ़ावा देने में भी मदद करता है।
पाचन में सुधार करता है
इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को मजबूत करता है और कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।
डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल
यह रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने और इंसुलिन के प्रति शरीर की संवेदनशीलता को बढ़ाने में मदद करता है। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम हो सकता है, जो हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।
आंखों की रोशनी बढ़ाए
आंवला कैरोटिन से भरपूर होता है जो दृष्टि संबंधी समस्याओं पर अपने शक्तिशाली प्रभाव के लिए जाना जाता है। आंवले और शहद से बना यह मिश्रण दृष्टि, निकट दृष्टि दोष और मोतियाबिंद में सुधार करने में मदद करता है। आंवला आंखों की रोशनी बढ़ाने और जलन व खुजली जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
हड्डियां होती है मजबूत
इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाता है और आस्टियोअर्थराइटिस जैसी समस्याओं में भी राहत दे सकता है।
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर
आंवला में अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर को डिटॉक्सीफाई करने में मदद करते हैं। एंटीऑक्सीडेंट गतिविधि शरीर में फ्री रेडिकल्स को कम करके एंटी एजिंग में बहुत उपयोगी होती है। यह फ्री रेडिकल्स को कम करके शरीर को डिटॉक्सीफाई करने और शरीर को साफ करने में भी मदद करता है।
त्वचा के लिए फायदेमंद
आंवला शरीर से हानिकारक विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे त्वचा के दाग-धब्बे कम होते हैं। त्वचा साफ और कांतिमय बनती है।