इंदौरा कॉलेज में किया गया प्रतियोगिता का आयोजन डमटाल (कांगड़ा)। इंदौरा कॉलेज में बुधवार को खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें डॉ. राजकुमार मु...
100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में मीनाक्षी और अरुणल अव्वल
इंदौरा कॉलेज में किया गया प्रतियोगिता का आयोजन
डमटाल (कांगड़ा)। इंदौरा कॉलेज में बुधवार को खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें डॉ. राजकुमार मुख्य अतिथि शामिल हुए। प्रतियोगिता के दौरान 100 मीटर की दौड़ में महिला वर्ग में मीनाक्षी ने प्रथम, मन्नत ने द्वितीय और जसप्रीत ने तृतीय स्थान हासिल किया। पुरुष वर्ग में अरुणल ने पहला, कार्तिक ने दूसरा और प्रियांशु ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग की 200 मीटर दौड़ में आरती पहले, शिवानी दूसरे, मीनाक्षी तीसरे स्थान पर रही। पुरुष वर्ग में कार्तिक प्रथम, अभिषेक द्वितीय और चेतन तृतीय स्थान पर रहे। जैवलिन थ्रो में महिला वर्ग में मन्नत पहले, शिवानी दूसरे और सिमरन तीसरे स्थान पर रही। 800 मीटर दौड़ में महिला वर्ग में शिवानी ने पहला, हरप्रीत ने दूसरा और मन्नत ने तीसरा, जबकि पुरुष वर्ग में अभय पहले, कुणाल दूसरे और उदित रैना तीसरे स्थान पर रहे। जैवलिन थ्रो में पुरुष वर्ग प्रथम स्थान पर शंकर, द्वितीय पर अभिषेक और तृतीय स्थान पर उदित रैना रहे। हैमर थ्रो में रुद्र प्रथम, मोहम्मद द्वितीय और प्रियांशु तृतीय स्थान पर रहे।