मैहला पंचायत समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कुमारी सोनू और उपाध्यक्ष शिव दत्त ने मंगलवार को आयोजित सादे समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। उपमं...
मैहला पंचायत समिति अध्यक्ष-उपाध्यक्ष ने ली शपथ
मैहला पंचायत समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कुमारी सोनू और उपाध्यक्ष शिव दत्त ने मंगलवार को आयोजित सादे समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। उपमंडल अधिकारी प्रियांशु खाती ने दोनों जनप्रतिनिधियों को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में पंचायत समिति के निर्वाचित सदस्य, विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और क्षेत्र के गण्यमान्य लोग मौजूद रहे। शपथ लेने के बाद अध्यक्ष कुमारी सोनू ने कहा कि पंचायत समिति के माध्यम से क्षेत्र के समग्र विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए सभी सदस्यों के सहयोग से कार्य किया जाएगा। उपाध्यक्ष शिव दत्त ने भी क्षेत्र के विकास के लिए टीम भावना से कार्य करने का भरोसा दिलाया।