मिड-डे मील वर्कर 22 को हड़ताल में होंगे शामिल

मिड-डे मील वर्करज यूनियन ब्लाक तीसा जोन बैरागढ़ (संबंधित सीटू) की बैठक रविवार को बैरागढ़ में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता ब्लाक सचिव ढालो देवी ने की।...

मिड-डे मील वर्कर 22 को हड़ताल में होंगे शामिल

मिड-डे मील वर्कर 22 को हड़ताल में होंगे शामिल

मिड-डे मील वर्करज यूनियन ब्लाक तीसा जोन बैरागढ़ (संबंधित सीटू) की बैठक रविवार को बैरागढ़ में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता ब्लाक सचिव ढालो देवी ने की। बैठक में सीटू के जिला अध्यक्ष नरेंद्र विशेष तौर से मौजूद रहे। सीटू जिला अध्यक्ष नरेंद्र ने कहा कि तीसा ब्लाक में पिछले 3 महीने से मानदेय नहीं मिला हैं। इससे मिड-डे मील वर्कर्स को अपना परिवार चलाना मुश्किल है। मानदेय न मिलने के कारण घर का राशन, बच्चों की फीस, इलाज का खर्चा, समाजिक उतरदायित्व निभाना मुश्किल हो गया है। देश के बच्चों को कुपोषण से बचाते बचाते खुद का परिवार कुपोषित हो रहा है। किसी तरह की कोई छुटटी नहीं है। हाईकोर्ट के 12 माह के निर्णय को लागू नहीं किया जा रहा है।

पूरे शिक्षा विभाग में 12 माह का वेतन मिलता है, लेकिन मिड डे मील वर्कर्स के साथ अन्याय किया जा रहा है। 25 बच्चों की शर्त के चलते वर्कर्स को नौकरी छोडऩी पड़ रही है। उन्हें कोई समाजिक सुरक्षा नहीं है। मिड डे मील वर्कर्स को सेवानिवृति के बाद किसी तरह की आर्थिक सहायता नहीं है न ही पेंशन है। उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ 22 जून को होने वाली प्रदेशव्यापी हड़ताल में मिड-डे मील वर्कर शामिल होंगे। सरकार लगातार मांगों को अनसुना कर रही है। इसलिए वर्कर ने हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। ब्लाक सचिव ढालो देवी ने कहा कि सरकार लगातार मिड डे मील वर्कर कि अनदेखी कर रही है। इसलिए मिड डे मील वर्कर ने संघर्ष का रास्ता चुना है। मिड डे मील वर्कर अपनी मांगो को लेकर 22 जून को पूरे हिमाचल में हड़ताल करेंगे और शिमला में सचिवालय का घेराव करेंगे।

ये-ये रहे मौजूद
बैठक में अर्जुन, लालो, ढालो, संतराम, कर्म सिंह, बैसु, देसराज, राम सिंह, शोभी, पारो, तारो, गुडडो, कमली, प्रेम देई, जयवंती, सारदु, बसंती, नीतू, हिमी देवी, मानदेई, होशियारू, गोरखी, बालो, बीना, जानकी, नरेनी, नारो, बलदेव, देसराज, कमलजीत, सुभदरू आदि शामिल रहे।