मिंजर री बड़ी-बड़ी मुबारका तुसां जो, चौगान में अंतरराष्ट्रीय महोत्सव के आगाज से छा गई रौनक

मिंजर मेले में कई नामी कंपनियों ने भी लगाए अपने स्टॉल  अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले में कारोबार के लिए बाहरी राज्यों से व्यापारियों के पहुंचने का...

मिंजर री बड़ी-बड़ी मुबारका तुसां जो, चौगान में अंतरराष्ट्रीय महोत्सव के आगाज से छा गई रौनक

मिंजर री बड़ी-बड़ी मुबारका तुसां जो, चौगान में अंतरराष्ट्रीय महोत्सव के आगाज से छा गई रौनक

मिंजर मेले में कई नामी कंपनियों ने भी लगाए अपने स्टॉल 

अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले में कारोबार के लिए बाहरी राज्यों से व्यापारियों के पहुंचने का सिलसिला आरंभ हो गया है। रविवार को स्टाल खरीदने के बाद व्यापारियों ने अपनी दुकानदारी सजानी आरंभ कर दी है। इसके साथ ही मिंजर मेला में व्यापारिक गतिविधियां आरंभ हो गई हैं, जोकि आगामी दस अगस्त तक जारी रहेंगीं। मिंजर मेले को लेकर शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। इस मर्तबा मिंजर मेले का आयोजन सत्ताईस जुलाई से तीन अगस्त तक किया जा रहा है। मिंजर मेले में कारोबार के लिए देश के विभिन्न राज्यों से व्यापारी चंबा पहुंचे हैं। मिंजर मेले में कई नामी कंपनियों ने भी अपने स्टॉल लगाए हैं। रविवार को दिन भर कारोबारी स्टालों पर सामान सजाने में व्यस्त दिखे।

चौगान में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान हुड़दंगियों पर नजर रखने के लिए एंटी गुंडा स्क्वायड तैनात

रविवार को मेले के पहले दिन चौगान में लोगों की आवाजाही काफी समिति रही, लेकिन कारोबारियों को उम्मीद है जैसे-जैसे मेला परवान चढ़ेगा तो कारोबार गति पकड़ेगा। मिंजर मेले के दौरान चौगान नं एक, दो और चार में व्यापारिक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है, जबकि तीन नं चौगान में झूले आदि लगाए गए हैं। उधर, मिंजर मेेले के दौरान कानून व शांति व्यवस्था बरकरार रखने को लेकर भी पुलिस ने शहर में कड़ा पहरा बिठा दिया है। शहर के हरेक एंट्री प्वाईंट पर अस्थाई नाके लगाकर गहन जांच पड़ताल के बाद वाहन को गुजरने की इजाजत दी जा रही है। चौगान में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान हुड़दंगियों पर नजर रखने के लिए एंटी गुंडा स्क्वायड अलग से तैनात किया गया है। बहरहाल, रविवार को मिंजर मेले के आरंभ होने के साथ ही चौगान में लोगों की चहलपहल बढऩे से शहर में रौनक छा गई है।