डीएस ठाकुर ने कहा आपदा प्रभावितों की पुर्नावास में होगी हरसंभव मदद डलहौजी हल्के के विधायक डीएस ठाकुर ने बुधवार ने ग्राम पंचायत भलेई, वांगल, ब्रंगाल...
विधायक ने आपदा प्रभावित परिवारों को बांंटी राहत सामग्री
डीएस ठाकुर ने कहा आपदा प्रभावितों की पुर्नावास में होगी हरसंभव मदद
डलहौजी हल्के के विधायक डीएस ठाकुर ने बुधवार ने ग्राम पंचायत भलेई, वांगल, ब्रंगाल व सिमनी में आपदा प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। डीएस ठाकुर ने कहा कि आपदा की इस घडी में वह आपदा प्रभावित परिवारों के साथ खडे हैं। आपदा प्रभावितों की पुर्नावास में हरसंभव मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि बारिश से हल्के में काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि चरणबद्ध तरीके से हलके के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया जा रहा है।