हिमाचल में सक्रिय होगा मानसून, कई भागों में चार दिन भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट

माैसम विभाग ने राज्य में पांच दिन भारी बारिश का येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में चार दिन भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। इस दाै...

हिमाचल में सक्रिय होगा मानसून, कई भागों में चार दिन भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट

हिमाचल में सक्रिय होगा मानसून, कई भागों में चार दिन भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट

माैसम विभाग ने राज्य में पांच दिन भारी बारिश का येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में चार दिन भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। इस दाैरान राज्य के अधिकतर भागों में बादल झमाझम बरसने के आसार हैं। 

हिमाचल प्रदेश में पिछले कई दिनों से कमजोर चल रहा मानसून फिर सक्रिय होगा। माैसम विभाग ने राज्य में पांच दिन भारी बारिश का येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में चार दिन भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।  विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में 18 से 23 जुलाई के दौरान मानसून के सक्रिय रहने के आसार हैं। 

 

18 से 23 जुलाई के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश की सभावना
मध्य पहाड़ी इलाकों और आसपास के निचले पहाड़ी, मैदानी इलाकों में 18 से 23 जुलाई के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मध्य पहाड़ी इलाकों में 20 से 22 जुलाई के बीच सबसे ज्यादा बारिश होने के आसार हैं। 17 जुलाई को राज्य की कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश  और 16 जुलाई कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। उधर, अगले 4-5 दिनों में राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। अगले 48 घंटों के बाद 3-4 दिनों में राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 3-6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।

किस दिन काैन से जिले के लिए किस स्तर का अलर्ट
18 जुलाई  (येलो अलर्ट)

  •  मंडी और कांगड़ा जिले में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।
  • कुल्लू, शिमला और सिरमाैर जिले के एक-दो स्थानों पर पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना।
  • 19 जुलाई के लिए इन जिलों में अलर्ट
    चंबा, शिमला, मंडी और कांगड़ा में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। हमीरपुर, सिरमाैर, सोलन, ऊना, बिलासपुर, कुल्लू व लाहाैल-स्पीति जिले के लिए येलो अलर्ट है। 

     

    20 जुलाई
    20 जुलाई को चंबा, कुल्लू, शिमला, मंडी और कांगड़ा जिले में एक-दो स्थानों पर  भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।  जबकि हमीरपुर, सिरमाैर, सोलन, ऊना, बिलासपुर, किन्नाैर व लाहाैल-स्पीति के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट है। 

     

    21 से 23 जुलाई
    राज्य के मध्य पहाड़ी इलाकों में  भारी से बहुत भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट है। राज्य के निचले पहाड़ी/मैदानी इलाकों व उच्च पहाड़ी इलाकों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

     

    पर्यटकों व स्थानीय लोगों को इन दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह

  • भूस्खलन, मिट्टी धंसने या अचानक बाढ़की आशंका वाले इलाकों में जाने से बचें।
  • ऐसे इलाकों में जाने से बचें जहां अक्सर जल भराव की समस्या होती है।
  • सभी जल-स्रोतों (नदियों, धाराओं, नालों) से सुरक्षित दूरी बनाए रखें।
  • गति सीमा और ट्रैफ़िक से जुड़ी सलाहों का पालन करें।
  • मौसम से जुड़ी चेतावनियों और सलाहों की जानकारी रखें।
  • राज्य सरकार द्वारा जारी सलाहों और दिशा-निर्देशों का पालन करें।