नगर परिषद ने उक्त स्थान पर डंगा लगाने का काम किया आरंभ मेडिकल काॅलेज से बालू मार्ग पर नाले से बहते गंदे पानी से लोगों को अब निजात मिलेगी। इस पर हरक...
हरकत में आई नगर परिषद, राहगीरों को गंदगी से मिलेगी निजात
नगर परिषद ने उक्त स्थान पर डंगा लगाने का काम किया आरंभ
मेडिकल काॅलेज से बालू मार्ग पर नाले से बहते गंदे पानी से लोगों को अब निजात मिलेगी। इस पर हरकत में आते हुए नगर परिषद ने इस जगह पर डंगा लगाने का काम आरंभ कर दिया है। इससे गंदगी सड़क पर नहीं बहेगी और राहगीरों की राह आसान होगी। उल्लेखनीय है कि शहर की नालियों का गंदा पानी पक्काटाला मोहल्ला से पानी की निकासी बंद होने के कारण बालू मार्ग पर बह रहा है। इसकी वजह से यहां से गुजरने वाला हर राहगीर परेशान हो रहा है। उधर, नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल ने बताया कि उक्त स्थान पर डंगा लगाने का कार्य करने के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं।