चिट्टे के खिलाफ चंबा में वार्ड स्तर पर उतरेगी नगर परिषद

नगर परिषद कार्यालय चंबा में गुरुवार को एंटी चिट्टा अभियान के तहत बैठक आयोजित की गई। नगर परिषद अध्यक्ष भुवनेश्वरी गुलाटी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक म...

चिट्टे के खिलाफ चंबा में वार्ड स्तर पर उतरेगी नगर परिषद

चिट्टे के खिलाफ चंबा में वार्ड स्तर पर उतरेगी नगर परिषद

नगर परिषद कार्यालय चंबा में गुरुवार को एंटी चिट्टा अभियान के तहत बैठक आयोजित की गई। नगर परिषद अध्यक्ष भुवनेश्वरी गुलाटी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सदर पुलिस थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रमन चौधरी विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि चिट्टे के खिलाफ अभियान को बैठकों तक सीमित न रखते हुए वार्ड स्तर पर धरातल पर उतारा जाएगा। इसके तहत नगर परिषद के वार्ड नंबर एक से 11 तक चरणबद्ध तरीके से जागरूकता और काउंसलिंग अभियान चलाया जाएगा। अभियान की शुरुआत वार्ड नंबर एक से होगी। नगर परिषद अध्यक्ष भुवनेश्वरी गुलाटी ने कहा कि वार्ड स्तर पर आयोजित बैठकों में स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों, बुद्धिजीवियों और अभिभावकों को शामिल किया जाएगा। नशे की ओर बढ़ रहे युवाओं की विशेषज्ञों और प्रबुद्धजनों के माध्यम से काउंसलिंग कर उन्हें सकारात्मक दिशा में लाने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने अभिभावकों से जागरूक रहने और नशे से जुड़ी समस्या सामने आने पर आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि अपने बच्चों को नशे से बाहर निकालने के लिए संपर्क करने वाले परिवारों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। समय रहते उठाया गया कदम ही युवाओं का भविष्य सुरक्षित कर सकता है। नगर परिषद ने लोगों से चिट्टे और अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री या संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी पुलिस व प्रशासन को देने की अपील की। बैठक में नशा मुक्त चंबा के लिए सामूहिक भागीदारी पर भी जोर दिया गया। इस अवसर पर पार्षद सीमा कश्यप, निशा बडय़ाल, तनवी मिर्जा, रजनी शर्मा और सुनील नैयर सहित अन्य मौजूद रहे।