बनीखेत क्षेत्र में निशाना साधते नजर आएंगे एनसीसी कैडेट्स

चेली कॉलोनी में दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण में 450 एनसीसी कैडेट्स लेंगे  बनीखेत क्षेत्र में एनसीसी कैडेट्स निशाना साधते नजर आने वाले हैं। 9 ए...

बनीखेत क्षेत्र में निशाना साधते नजर आएंगे एनसीसी कैडेट्स

बनीखेत क्षेत्र में निशाना साधते नजर आएंगे एनसीसी कैडेट्स

चेली कॉलोनी में दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण में 450 एनसीसी कैडेट्स लेंगे

 बनीखेत क्षेत्र में एनसीसी कैडेट्स निशाना साधते नजर आने वाले हैं। 9 एचपी एनसीसी बटालियन की ओर से बनीखेत की चेली कॉलोनी में 21 से 30 मई तक 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर होगा।
कैंप में जिले सहित आसपास के क्षेत्रों के 10 स्कूलों और एक कॉलेज के लगभग 450 एनसीसी कैडेट्स भाग लेंगे। कैंप को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कैडेट्स के ठहरने, भोजन, सुरक्षा और प्रशिक्षण की विशेष व्यवस्था की गई है।

एनसीसी क्लर्क समीर राणा ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम वर्क और देशभक्ति की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि कैंप के दौरान कैडेट्स को एनसीसी की विभिन्न गतिविधियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिविर में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ककीरा, राजकीय डिग्री कॉलेज देहरी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नूरपुर, भटियात, चंबा, डलहौजी, इंदौरा, गंगथ, सुंडला, बनीखेत तथा चुवाड़ी के कैडेट्स भाग ले रहे हैं। कैंप के दौरान कैडेट्स को ड्रिल, फायरिंग, हथियार चलाने का प्रशिक्षण, मैदानी अभ्यास, टीम वर्क, खेलकूद प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। कैडेट्स को आपदा प्रबंधन, व्यक्तित्व विकास, स्वच्छता, स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारियों से जुड़े विषयों पर भी मार्गदर्शन दिया जाएगा। कैंप का संचालन कर्नल जेएस कौशल के मार्गदर्शन में किया जाएगा।