चिट्टा तस्कर को पकड़ने में बरती लापरवाही, चार पुलिस कर्मचारी निलंबित

पुलिस टीम चिट्टा तस्कर को पकड़ने के लिए जाबली के समीप तैनात थी, लेकिन परवाणू के जाबली क्षेत्र के समीप तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। चिट्ट...

चिट्टा तस्कर को पकड़ने में बरती लापरवाही, चार पुलिस कर्मचारी निलंबित

चिट्टा तस्कर को पकड़ने में बरती लापरवाही, चार पुलिस कर्मचारी निलंबित

पुलिस टीम चिट्टा तस्कर को पकड़ने के लिए जाबली के समीप तैनात थी, लेकिन परवाणू के जाबली क्षेत्र के समीप तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। चिट्टे के मामले में आरोपी को पकड़ने में लापरवाही बरतने पर एसपी ने परवाणू पुलिस थाना के चार पुलिस कर्मियों को निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया है। इनमें तीन सब इंस्पेक्टर चारों लाइन हाजिर, विभागीय जांच के आदेश (एसआई) और एक हेड कांस्टेबल शामिल हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम चिट्टा तस्कर को पकड़ने के लिए जाबली के समीप तैनात थी, लेकिन परवाणू के जाबली क्षेत्र के समीप तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान सतर्कता न बरतने के चलते आरोपी भागने में सफल रहा। इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए सोलन के एसपी टी एसडी वर्मा ने एसआई और हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया। एसपी ने चारों को लाइन हाजिर कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। जांच में दोषी पाए जाने पर इनके खिलाफ और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा खबरें

अधिक देखी जाने वाली खबरें