टैक्सी यूनियन डलहौजी के चालकों ने लकड़ी का बुरादा सड़क पर डाल आवाजाही को बनाया सुरक्षित पर्यटन स्थल डलहौजी के बस स्टैंड में एक गाड़ी से लीक हुए तेल...
डलहौजी में सड़क पर गिरा तेल, फिसलते रहे दोपहिया वाहन
टैक्सी यूनियन डलहौजी के चालकों ने लकड़ी का बुरादा सड़क पर डाल आवाजाही को बनाया सुरक्षित
पर्यटन स्थल डलहौजी के बस स्टैंड में एक गाड़ी से लीक हुए तेल के चलते दोपहिया वाहन फिसलते नजर आए। स्थानीय निवासी राजीव कुमार, नरेश कुमार, दलीप कुमार, मनोहर लाल, रविंद्र कुमार ने बताया कि सड़क पर किसी गाड़ी का पेट्रोल या डीजल लीक होने से फैल गया। इस दौरान जो भी यहां से गुजरा, वे फिसलता रहा। छह दोपहिया वाहन गिरते-गिरते बचे। इसके बाद बाइक सवारों और अन्य वाहनों की आवाजाही को ध्यान में रखते हुए टैक्सी यूनियन डलहौजी के चालकों ने लकड़ी का बुरादा सड़क पर डाला। इससे चालकों ने राहत की सांस ली और उनकी आवाजाही सुरक्षित हुई।