हरिपुरधार बस हादसे में जान गंवाने वाले चालक बलबीर तोमर के परिवार को अपने स्तर पर आर्थिक मदद करने के लिए निजी बस चालक-परिचालक यूनियन एकजुट होकर उनके घर...
मृतक चालक की पत्नी को दिए एक लाख रुपये, बच्चों के नाम की दो लाख की एफडी
हरिपुरधार बस हादसे में जान गंवाने वाले चालक बलबीर तोमर के परिवार को अपने स्तर पर आर्थिक मदद करने के लिए निजी बस चालक-परिचालक यूनियन एकजुट होकर उनके घर पहुंची। यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष कमल ठाकुर ने मृतक चालक की पत्नी को एक लाख रुपये नकद की सहायता सौंपी। साथ ही उनकी बेटी और बेटे के नाम एक-एक लाख रुपये की एफडी करवाई गई।
यह राशि बच्चों को 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर प्राप्त होगी। वहीं, बस हादसे में घायल हुए परिचालक को भी यूनियन की ओर से 58,341 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। कमल ठाकुर ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए यूनियन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने शोक संतृप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की। यूनियन द्वारा करीब 3.58 लाख रुपये की राशि एकत्र की गई है, जिसे मृतक के परिवार और घायल परिचालक को सौंपा गया।