मणिमहेश यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 5 अगस्त से, हर दिन 5,000 श्रद्धालुओं को मिलेगी अनुमति

श्रद्धालु यात्रा के लिए अपना पंजीकरण आधिकारिक वेबसाइट https://manimaheshyatra.hp.gov.in के माध्यम से कर सकेंगे। प्रथम चरण में 25, 26 और 27 अगस्त की या...

मणिमहेश यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 5 अगस्त से, हर दिन 5,000 श्रद्धालुओं को मिलेगी अनुमति

मणिमहेश यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 5 अगस्त से, हर दिन 5,000 श्रद्धालुओं को मिलेगी अनुमति

श्रद्धालु यात्रा के लिए अपना पंजीकरण आधिकारिक वेबसाइट https://manimaheshyatra.hp.gov.in के माध्यम से कर सकेंगे। प्रथम चरण में 25, 26 और 27 अगस्त की यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण उपलब्ध कराया जाएगा। 

पवित्र मणिमहेश यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण पांच अगस्त से शुरू हो रहा है। श्रद्धालु यात्रा के लिए अपना पंजीकरण आधिकारिक वेबसाइट https://manimaheshyatra.hp.gov.in के माध्यम से कर सकेंगे। प्रथम चरण में 25, 26 और 27 अगस्त की यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण उपलब्ध कराया जाएगा। प्रत्येक दिन अधिकतम 5,000 श्रद्धालुओं को ही यात्रा की अनुमति प्रदान की जाएगी। सभी स्लॉट पहले आओ पहले पाओ के आधार पर आवंटित किए जाएंगे। भरमौर प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पंजीकरण के बिना किसी भी श्रद्धालु को यात्रा मार्ग पर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए श्रद्धालुओं से आग्रह किया गया है कि पंजीकरण प्रारंभ होते ही शीघ्र अपना स्लॉट सुरक्षित कर लें।

श्रद्धालुओं को सलाह दी है कि वे पंजीकरण प्रारंभ करने से पूर्व सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें, जिससे ऑनलाइन प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। नवीनतम एवं प्रामाणिक जानकारी के लिए नियमित रूप से वेबसाइट का अवलोकन करते रहें। प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें, केवल आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर ही विश्वास करें। एडीएम विकास शर्मा ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित, सुगम एवं दिव्य अनुभव बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।