उम्मीदों के बजट पर विपक्ष को विश्वास कम, विशेषज्ञ जता रहे भरोसा

14 हजार करोड़ कर्ज लेने वाली सरकार क्या दे पायेगी   पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल की कांग्रेस सरकार न...

उम्मीदों के बजट पर विपक्ष को विश्वास कम, विशेषज्ञ जता रहे भरोसा

उम्मीदों के बजट पर विपक्ष को विश्वास कम, विशेषज्ञ जता रहे भरोसा

14 हजार करोड़ कर्ज लेने वाली सरकार क्या दे पायेगी 

 पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल की कांग्रेस सरकार ने पहले बजट में जो बातें कही थीं, एक भी पूरी नहीं की। इस सरकार पर प्रदेश के लोगों को भरोसा नहीं रह गया है। बजट में सरकार जन कल्याणकारी योजनाओं के लिए प्रावधान करती है। सरकार अपनी एक भी गारंटी पूरी नहीं कर पाई है। एक साल बाद भी यह सरकार जयराम सरकार और मोदी सरकार को कोस रही है। 14 महीने में 14 हजार करोड़ का कर्ज लेने वाली सरकार बजट में क्या दे पाएगी। -जयराम ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री, हिमाचल

इच्छाशक्ति रखें तो सीएम उठा सकते हैं ठोस कदम

हिमाचल प्रदेश सरकार विकट आर्थिक स्थिति से गुजर रही है। पिछली देनदारियां ही बहुत हैं और नए खर्चे भी। सरकार को राजस्व प्राप्तियां बढ़ानी होंगी। राजस्व व्यय घटाना होगा। राज्य सरकार को ऐसा मॉडल अपनाना होगा, जिससे आय बढ़े और खर्चे घटे। पिछली सरकारों में राजस्व प्राप्तियों के लिए कोई प्रयास नहीं हुए हैं। पूर्व आर्थिक सलाहकार प्रदीप चौहान ने कहा राजनीतिक इच्छाशक्ति रखें तो सुक्खू इस दिशा में ठोस काम कर सकते हैं

बजट से है कर्मचारियों  को राहत की उम्मीद 

त्रिलोक ठाकुर का कहना कि सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की किस्त जारी किए जाने का इंतजार है। मुख्यमंत्री के समक्ष यह मामला उठाया गया है। कर्मचारियों को राहत की उम्मीद है। वहीं, नए वेतनमान का एरियर भी लंबित है। विभागों मेें कर्मचारियों के रिक्त पदों को भरने का मामला भी उठाया गया है। उम्मीद करते हैं कि बजट में इन तमाम विषयों से जुड़ी घोषणाएं होंगी।

लोकहित, जरूरतें पूरा करने वाला होगा बजट 

डॉ. श्रीकांत बाल्दी उम्मीद है कि बजट लोकहित में होगा। लोगों की बुनियादी जरूरतें पूरा करने वाला होगा। सभी वर्गों के लोगों की जो उम्मीदें हैं उनको मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पूरा करेंगे। अब मैं सरकार का अंग नहीं हूं तो बजट कैसा होगा, बजट आने के बाद ही ज्यादा सही टिप्पणी कर पाऊंगा।