18 और 19 जुलाई को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों में यलो अलर्ट हिमाचल प्रदेश में तीन दिन बाद फिर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आने वा...
हिमाचल में फिर ऑरेंज अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनी
18 और 19 जुलाई को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों में यलो अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में तीन दिन बाद फिर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों के लिए प्रदेश के सात जिलों में बारिश का यलो अलर्ट दिया गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिला में तेज वर्षा होगी। साथ ही आने वाले दो दिन 18 और 19 जुलाई को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों में यलो अलर्ट की स्थिति बनी रहेगी।
मौसम विभाग की चेतावनी, 21 और 22 जुलाई को भारी बारिश
इसके अलावा 20 जुलाई को सिरमौर जिला में बारिश का पूर्वानुमान है। अन्य जिलों में मौसम साफ रहने या हल्के बादल छाए रहने की संभावना है, लेकिन 21 और 22 जुलाई को फिर से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट किया गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान धौलाकुंआ, पांवटा साहिब, पंडोह, कोठी, संगड़ाह, धर्मशाला, पालमपुर, सलोनी, संधोल, जोत, चंबा, निचार में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा नाहन में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई है।