हिमगिरी (चंबा)। तीसा थाना के तहत पंचायत हिमगिरी के शुरनाला क्षेत्र में रविवार को पाकिस्तानी झंडा और 30 से अधिक गुब्बारे मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप...
शुरनाला में मिला पाकिस्तानी झंडा और गुब्बारे
हिमगिरी (चंबा)। तीसा थाना के तहत पंचायत हिमगिरी के शुरनाला क्षेत्र में रविवार को पाकिस्तानी झंडा और 30 से अधिक गुब्बारे मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
ग्रामीणों ने शुरनाला में संदिग्ध झंडा और गुब्बारे देखे। गुब्बारों पर दिल दिल पाकिस्तान लिखा हुआ था। पेड़ से टकराने के कारण कई गुब्बारे फट गए थे जबकि कई सुरक्षित अवस्था में थे। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना तीसा थाना पुलिस को दी। तीसा पुलिस मौके पर पहुंची और गुब्बारों और अन्य सामान को कब्जे में ले लिया। बता दें कि क्षेत्र की सीमा जम्मू-कश्मीर से लगती है। इससे पहले भी इस इलाके में इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी ने बताया कि पुलिस मौके पर गई थी और गुब्बारों को कब्जे में ले लिया है। आगे की कार्रवाई जारी है।