राशन से भरा ट्रक हवा में लटकने से पांगी-सचे जोत मार्ग बंद, एक दर्जन टैक्सियां फंसीं

पांगी में राशन की सप्लाई लेकर जा रहा ट्रक बगोटू के पास हवा में लटक गया। इस कारण पांगी-से सचे जोत जाने वाला मार्ग यातायात के लिए बाधित हो गया है। बुधव...

राशन से भरा ट्रक हवा में लटकने से पांगी-सचे जोत मार्ग बंद, एक दर्जन टैक्सियां फंसीं

राशन से भरा ट्रक हवा में लटकने से पांगी-सचे जोत मार्ग बंद, एक दर्जन टैक्सियां फंसीं

पांगी में राशन की सप्लाई लेकर जा रहा ट्रक बगोटू के पास हवा में लटक गया। इस कारण पांगी-से सचे जोत जाने वाला मार्ग यातायात के लिए बाधित हो गया है।
बुधवार देर शाम को ट्रक वहां पहुंचा, जैसे ही चालक ने मोड़ काटा तो ट्रक खाई की तरफ लटक गया। चालक ने ब्रेक लगाकर ट्रक को वहीं खड़ा कर दिया और खुद नीचे उतर कर गया। जब तक ट्रक हट नहीं जाता, तब तक यातायात बाधित रहेगा। एक दर्जन टैक्सियां पांगी में फंस गई हैं। मटर से भरी गाड़ियां भी मार्ग अवरुद्ध होने के कारण फंसी हैं। ट्रक को जेसीबी मशीन के जरिये वहां से हटाना पड़ेगा। इससे पहले उसमें लदे राशन को दूसरे वाहन में खाली करवाना होगा।
स्थानीय प्रशासन ने ट्रक को हटाने के लिए लोक निर्माण विभाग की टीम को भेज दिया है। उधर, अधिशासी अभियंता रवि कुमार शर्मा स्वयं मार्ग बहाल करवाने के लिए मौके पर डटे रहे। उन्होंने कहा कि ट्रक को हटाने के लिए कार्य चल रहा है। जल्द ही ट्रक को वहां से हटाकर यातायात सुचारू कर दिया जाएगा।