एक दंपती ने पैसों के लिए अपना नाबालिग बच्चा ठेकेदार को बेच दिया। ठेकेदार उसे हिमाचल लाया और सिरमौर जिले में एक व्यक्ति के घर पर काम करने के लिए...
चंद पैसों के लिए माता-पिता ने ठेकेदार को बेच दिया नाबालिग, सिरमौर से किया रेस्क्यू
एक दंपती ने पैसों के लिए अपना नाबालिग बच्चा ठेकेदार को बेच दिया। ठेकेदार उसे हिमाचल लाया और सिरमौर जिले में एक व्यक्ति के घर पर काम करने के लिए रखा गया।
जम्मू-कश्मीर से हिमाचल लाकर नाबालिग से मजदूरी करवाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि राजोरी क्षेत्र के एक दंपती ने पैसों के लिए अपना नाबालिग बच्चा ठेकेदार को बेच दिया। ठेकेदार उसे हिमाचल लाया और सिरमौर जिले में एक व्यक्ति के घर पर काम करने के लिए रखा गया। शिकायत मिलने के बाद चाइल्ड लाइन और बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) ने सिरमौर पुलिस की मदद से नाबालिग को रेस्क्यू कर शिमला के शेल्टर होम में पहुंचाया।
ये है पूरा मामला
यह मामला कुछ महीने पहले का है। करीब 15-16 साल के एक नाबालिग से सिरमौर में एक घर पर जबरन काम करवाए जाने की शिकायत मिली थी। चाइल्डलाइन और बाल कल्याण परिषद की टीम ने पुलिस की मदद से इसे रेस्क्यू किया। जिस घर से इसे बरामद किया गया, उसके मालिक का कहना था कि यह खुद काम करने को तैयार था जिसके बाद इसे रखा था। शिमला पहुंचने के बाद नाबालिग से कई बार बातचीत की गई, लेकिन शुरुआत में वह अपने घर का पता नहीं बता पाया। इसके बाद उसकी काउंसलिंग कराने का निर्णय लिया गया।