पेंशनधारक जरूर करवाएं ई-केवाईसी

लाभार्थियों को 31 अगस्त, 2025 से पूर्व नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्रों में जाकर दस्तावेजों सहित अपना e-kyc करवाना जरुरी  सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता...

पेंशनधारक जरूर करवाएं ई-केवाईसी

पेंशनधारक जरूर करवाएं ई-केवाईसी

लाभार्थियों को 31 अगस्त, 2025 से पूर्व नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्रों में जाकर दस्तावेजों सहित अपना e-kyc करवाना जरुरी 

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों का ऑनलाइन माध्यम से ई-केवाईसी करने के लिए एक नया मोबाइल ऐप तैयार किया गया है। विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस ऐप के माध्यम से विभाग द्वारा सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थियों के सत्यापन की प्रक्रिया शुरू की गई है, ताकि लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन सुचारू रूप से उनके बैंक अथवा डाकघर के बचत खातों में प्रदान की जा सके। उन्होंने लाभार्थियों से 31 अगस्त, 2025 से पूर्व नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्रों में जाकर सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित अपना सत्यापन (ई-केवाईसी) करवाने का आग्रह किया।