ज्वालामुखी (कांगड़ा)। ज्वालामुखी और आसपास के क्षेत्रों में घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की किल्लत के चलते लोगों के काम बंद होने की कगार पर हैं। लो...
ज्वालामुखी में गैस सिलिंडरों की किल्लत से लोग नाराज
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। ज्वालामुखी और आसपास के क्षेत्रों में घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की किल्लत के चलते लोगों के काम बंद होने की कगार पर हैं। लोगों को घरेलू गैस सिलिंडर भी समय पर नहीं मिल रहे हैं। इससे लोगों में भारी नाराजगी है।
कई लोगों ने दुकानें बंद कर दी हैं। कई कारोबारी तैयारी कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि सरकार और प्रशासन कहीं नजर नहीं आ रहे हैं। राकेश, सेठू, मुकेश, रमन, अशोक, मनीष और राजेश आदि ने सरकार व प्रशासन से मांग की है कि यदि घरेलू गैस सिलिंडर नहीं तो कम से कम व्यावसायिक गैस सिलिंडर ही उपलब्ध करवा दिए जाएं ताकि लोगों की रोजी-रोटी पर असर न पड़े।
लोगों का कहना है कि केरोसीन तेल अब लगभग बंद हो गया है। लोगों ने स्टोव चलाना भी बंद कर दिए हैं। लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। गैस एजेंसी वाले 25 दिन के बाद बुकिंग कर रहे हैं। फिर भी बुकिंग नहीं हो रही है। जिन लोगों की बुकिंग हुई है उन्हें समय पर सिलिंडर नहीं मिल रहे हैं।
भारत गैस एजेंसी ज्वालामुखी कार्यालय के कर्मचारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि दो दिन से गैस सिलिंडर नहीं हैं। जैसे ही गाड़ी आएगी सप्लाई बुकिंग करवाने वाले लोगों को उपलब्ध कराई जाएगी। व्यावसायिक गैस सिलिंडर कितने आएंगे कोई जानकारी नहीं है।