डलहौजी में भालू की दस्तक से लोगों में दहशत

डलहौजी (चंबा)। पर्यटन नगरी के सदर बाजार स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर के समीप रिहायशी क्षेत्र में भालू की मौजूदगी से लोगों में दहशत का माहौल है। क्षेत्र...

डलहौजी में भालू की दस्तक से लोगों में दहशत

डलहौजी में भालू की दस्तक से लोगों में दहशत

डलहौजी (चंबा)। पर्यटन नगरी के सदर बाजार स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर के समीप रिहायशी क्षेत्र में भालू की मौजूदगी से लोगों में दहशत का माहौल है।
क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे में भालू की गतिविधि रिकॉर्ड हुई है। इसकी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वायरल वीडियो के अनुसार भालू रिहायशी इलाके में घूमता दिखाई देता है। इसी दौरान कुत्तों के झुंड ने उसका पीछा किया। इसके बाद भालू जंगल की ओर भाग गया। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से रिहायशी क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने और वन्यजीवों की आवाजाही पर नजर रखने की मांग की है। लोगों से भी अपील की गई है कि यदि किसी क्षेत्र में भालू या अन्य वन्यजीव दिखाई दे तो उसके पास जाने या उसे उकसाने का प्रयास न करें। इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दें।