डलहौजी कैंट डाकघर बंद करने की तैयारी के बीच फूटा लोगों का गुस्सा

ब्रिटिश काल से संचालित डलहौजी कैंट क्षेत्र के डाक घर को बंद करने की तैयारी किए जाने की चर्चाओं के बीच स्थानीय लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। इस मुद्दे...

डलहौजी कैंट डाकघर बंद करने की तैयारी के बीच फूटा लोगों का गुस्सा

डलहौजी कैंट डाकघर बंद करने की तैयारी के बीच फूटा लोगों का गुस्सा

ब्रिटिश काल से संचालित डलहौजी कैंट क्षेत्र के डाक घर को बंद करने की तैयारी किए जाने की चर्चाओं के बीच स्थानीय लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। इस मुद्दे पर पूर्व प्रधान समेत क्षेत्र के लोगों ने कड़ा विरोध जताते हुए डाक विभाग से डाकघर को बंद न करने का आग्रह किया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह डाकघर केवल डाक सेवाओं का केंद्र नहीं बल्कि क्षेत्र की एक पहचान है। ऐसे में इसे बंद करना स्थानीय जनता के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण होगा। ऐसे में इसे बंद करना स्थानीय जनता के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण होगा।
यह डाक घर वर्षों से लोगों की जरूरतों से जुड़ा है और इसके बंद होने से स्थानीय निवासियों, बुजुर्गों और व्यापारियों को भारी परेशानी होगी। ऐतिहासिक महत्व वाले इस डाकघर को यथावत रखा जाए। त्रिलोक, पूर्व प्रधान, डलहौजी
मेरी उम्र लगभग 72 वर्ष हो गई है और बचपन से ही इस डाकघर को संचालित होते हुए देख रहा हूं। इसे लगभग 100 साल हो चुके हैं। डाक विभाग इस ऐतिहासिक डाकघर को बंद न करे। अनिल शर्मा, डलहौजी कैंट
डलहौजी का 100 साल पुराना डाकघर बंद करना कदापि उचित नहीं हैं। विभाग इस बारे में दोबारा विचार करे। सुशील शर्मा, स्थानीय निवासी
यह डाक घर केवल डाक सेवाओं का केंद्र नहीं बल्कि क्षेत्र की एक पहचान है। ऐसे में इसे बंद करना स्थानीय जनता के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण होगा। वीर सिंह, स्थानीय निवासी