प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क की खराब स्थिति और चढ़ाई की अधिकता के कारण हुई दुर्घटना चुराह उपमंडल के तहत आते नकरोड़-चांजू मुख्य मार्ग पर ड...
डोडनी के पास खाई में गिरी पिकअप
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क की खराब स्थिति और चढ़ाई की अधिकता के कारण हुई दुर्घटना
चुराह उपमंडल के तहत आते नकरोड़-चांजू मुख्य मार्ग पर डोडनी के पास एक पिकअप गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि इस हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। जानकारी के अनुसार गाड़ी पठानकोट से पराली लेकर चांजू की तरफ जा रही थी। जब गाड़ी डोडनी की चढ़ाई चढ़ने लगी तो चालक ने नियंत्रण खो दिया। इससे गाड़ी खाई में जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शी रमेश कुमार, सुनील कुमार, देवी चंद, शक्ति प्रसाद, अमित कुमार और राज कुमार का कहना है कि सड़क की खराब स्थिति और चढ़ाई की अधिकता के कारण यह दुर्घटना हुई है। उन्होंने मांग की है कि डोडनी के पास सड़क की चढ़ाई कम की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाएं न हों। उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता जोगेंद्र सिंह का कहना है कि वर्तमान में वैकल्पिक मार्ग से आवाजाही की जा रही है। जल्द ही इसे दुरुस्त करवा दिया जाएगा।