बनीखेत (चंबा )। बनीखेत स्थित पद्दर खेल मैदान पर अब पानी बहता और कीचड़ नहीं दिखेगा। जल शक्ति विभाग ने लीक हो रही पेयजल लाइन को दुरुस्त करवा दिया है। इस...
Chamba News: पाइप दुरुस्त, पद्दर मैदान में अब नहीं बहेगा पानी
बनीखेत (चंबा )। बनीखेत स्थित पद्दर खेल मैदान पर अब पानी बहता और कीचड़ नहीं दिखेगा। जल शक्ति विभाग ने लीक हो रही पेयजल लाइन को दुरुस्त करवा दिया है। इससे खिलाड़ियों ने राहत की सांस ली है और विभाग का आभार जताया है।
कुछ समय से इस मैदान पर पेयजल लाइन का पाइप लीक हो रहा था। इससे मैदान में कीचड़ पसर गया था। युवाओं की इस समस्या को अमर उजाला ने शनिवार के संस्करण में प्रमुखता से प्रकाशित किया। अब खबर का असर यह रहा कि जल शक्ति विभाग की टीम ने पाइप को दुरुस्त करवा दिया। उधर, जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता राजेंद्र कुमार ने बताया कि यह मामला ध्यान में आते ही त्वरित प्रयास किए गए। अब मैदान पर किसी प्रकार का पाइप लीक नहीं है।