चंबा में घर-घर जाकर बच्चों को पिलाई पोलियो ड्राप्स

जिला चंबा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने आशा वर्कर ने बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के उददेश्य से संचालित पल्स पोलियो अभियान को स...

चंबा में घर-घर जाकर बच्चों को पिलाई पोलियो ड्राप्स

चंबा में घर-घर जाकर बच्चों को पिलाई पोलियो ड्राप्स

जिला चंबा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने आशा वर्कर ने बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के उददेश्य से संचालित पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर महत्वपूर्ण योगदान दिया। महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत कार्यरत आंगनबाडी कार्यकर्ताओं ने अभियान के दौरान घर-घर संपर्क, अभिभावकों को जागरूक करने तथा पोलियो बूथों तक बच्चों को पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाई है। पल्स पोलियो अभियान से पहले आंगनबाडी कार्यकर्ताओं द्धारा अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों, दूरदराज के इलाकों और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों वाले क्षेत्रों में जाकर अभिभावकों को 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दो बूंदें पिलाने के महत्व के बारे में जानकारी दी।

विशेषकर जिला चंबा के दुर्गम क्षेत्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाते हुए घर-घर जाकर यह सुनिश्चित किया कि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। कार्यक्रम अधिकारी चंबा से कमल किशोर शर्मा ने कहा कि आंगनबाडी कार्यकर्ता विभागीय योजनाओं के साथ-साथ स्वास्थ्य कार्यक्रमों और अन्य विभागों के कार्यक्रमों की सफलता में भी अहम कडी हैं। उधर, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. जालम भारद्धाज ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही पोलियो मुक्त समाज के लक्ष्य को बनाए रखा जा सकता है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को समय पर सभी आवश्यक टीके लगवाएं और स्वस्थ भविष्य के निर्माण में सहयोग करें।