राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के विद्युत उपमंडल डलहौजी के तहत 11 केवी बनीखेत लोकल फीडर में आवश्यक मरम्मत, रखरखाव और पेड़ों की कटाई के चलते 23 मई शनिवार...
बनीखेत क्षेत्र में कल बंद रहेगी बिजली
राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के विद्युत उपमंडल डलहौजी के तहत 11 केवी बनीखेत लोकल फीडर में आवश्यक मरम्मत, रखरखाव और पेड़ों की कटाई के चलते 23 मई शनिवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता इंद्रजीत वर्मा ने बताया कि सुबह 10 से शाम 5 बजे अथवा कार्य पूरा होने तक गांव उगराल, सुकड़ाईं बाईं, ऐलवाली, मलूड़ा, भड़ियाटा और आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। शटडाउन मौसम की परिस्थितियों पर निर्भर करेगा। बोर्ड प्रबंधन ने लोगों से सहयोग की अपील की है।