महाविद्यालय प्रशासन ने लिया निर्णय, आदेशों की अवहेलना पर होगी कानूनी कार्रवाई कॉलेज परिसर में कानून व्यवस्था और पढ़ाई का माहौल बनाए रखने के लिए लिया...
चंबा कॉलेज के 100 मीटर दायरे में धरना-प्रदर्शन पर लगाई रोक
महाविद्यालय प्रशासन ने लिया निर्णय, आदेशों की अवहेलना पर होगी कानूनी कार्रवाई
कॉलेज परिसर में कानून व्यवस्था और पढ़ाई का माहौल बनाए रखने के लिए लिया निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। स्थानीय महाविद्यालय परिसर के सौ मीटर के दायरे में अब छात्र संगठन प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे। इसको लेकर कॉलेज प्रशासन ने सभी छात्र संगठनों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
स्पष्ट किया है कि अगर इन आदेशों की कोई छात्र संगठन अवहेलना करता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कॉलेज प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों के बाद छात्र संगठनों में हड़कंप मच गया है। कॉलेज प्रशासन की ओर से इस तरह के निर्देश जारी करने का मकसद महाविद्यालय परिसर में कानून व्यवस्था बनाए रखना है जिससे छात्र संगठनों के प्रदर्शनों से पढ़ाई व्यवस्था प्रभावित न हो। साथ ही किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।
चंबा में भिड़े थे एसएफआई और एबीवीपी के कार्यकर्ता
गत दिनों चंबा कॉलेज में एबीवीपी और एसएफआई के कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट की घटना सामने आई थी। इससे कॉलेज में शैक्षणिक माहौल भी खराब हुआ। छात्र संगठनों के प्रदर्शन से कॉलेज में पढ़ाई का माहौल नहीं बन पा रहा है। लिहाजा, अब कॉलेज प्रशासन की ओर से धरने प्रदर्शन पर रोक लगा दी है। दूसरी तरफ पुलिस थाना चंबा में प्राथमिकी दर्ज है जबकि पुलिस चौकी सुल्तानपुर में भी शिकायत दर्ज करवा दी है। कॉलेज प्रशासन ने बड़ा निर्णय लेते हुए छात्र संगठनों को हिदायत दी है कि वह धरना प्रदर्शन कॉलेज परिसर से सौ मीटर दूरी पर करेंगे।
--
इस संदर्भ में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। पढ़ाई का माहौल खराब न हो, इसलिए कॉलेज छात्र संगठन अपने प्रदर्शन कॉलेज परिसर से 100 मीटर की दूरी पर करेंगे। निर्देशों की अवहेलना पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - - डॉ राकेश राठौर, प्राचार्य, चंबा कॉलेज