स्कूल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में अव्वल छात्रों को दिया सम्मान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तेलका वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम...
तेलका के होनहारों को किया सम्मानित
स्कूल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में अव्वल छात्रों को दिया सम्मान
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तेलका वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में डलहौजी हल्के के की पूर्व विधायक आशा कुमारी ने मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थिति दर्ज करवाई। पाठशाला के प्रिंसीपल संजय कुमार शर्मा ने मुख्यातिथि को बैच पहनाकर और स्मृति चिंह भेंटकर सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने दीप प्रज्जवलित करके समारोह का शुभारंभ किया। इस दौरान छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। आशा कुमारी ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खु व शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के प्रयासों से तेलका पाठशाला के अध्यापकों के लगभग सभी पद भर गए हैं। आशा कुमारी ने साथ ही तेलका में एनसीसी यूनिट खोलने के लिए शिक्षा मंत्री का आभार भी जताया। उन्होने कहा कि अध्यापकों के सभी पद भरने से छात्रों की शिक्षा में और भी काफी सुधार हो रहा है।
मुख्यातिथि आशा कुमारी ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत
कार्यवाहक प्रिंसीपल संजय कुमार शर्मा ने पाठशाला की वार्षिक रिपोर्ट पेश कर वर्ष के दौरान शैक्षणिक सहित विभिन्न गतिविधियों में अर्जित उपलब्धियों का ब्यौरा पेश किया। तदोपरांत मुख्यातिथि आशा कुमारी ने मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष चमारू राम, पूर्व जिला परिषद सदस्य पवन शर्मा, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमित शर्मा, एसडीओ पीडब्ल्यूडी भलेई रजत सहगल, एसडीओ बिजली बोर्ड राकेश कुमार, नायब तहसीलदार तेलका, अध्यापक पवन देवल गुरुपाल सिंह, प्रहलाद ठाकुर संदीप धीमान, कमलेश कुमार, मंजीत सिपहिया, विपन कुमार, अशोक कुमार, ऊषा, शीतल ठाकुर, निष्ठा बडोत्रा, अनिल कुमार, कमलेश कुमार, सीएचटी महेंद्र कुमार, अशोक कुमार व अभिभावक मौजूद रहे।