चंबा डिपो को तुरंत उपलब्ध करवाओ नई बसें

चंबा वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक बैठक सोमवार को मुख्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष ओमप्रकाश गोस्वामी ने की। बैठक में नगर की...

चंबा डिपो को तुरंत उपलब्ध करवाओ नई बसें

चंबा डिपो को तुरंत उपलब्ध करवाओ नई बसें

चंबा वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक बैठक सोमवार को मुख्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष ओमप्रकाश गोस्वामी ने की। बैठक में नगर की ज्वलंत समस्याओं और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में मौजूद एसोसिएशन के सदस्यों ने विकास कार्यों के लिए स्थानीय विधायक नीरज नैयर का आभार व्यक्त करने के साथ-साथ जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार के समक्ष कई मांगें रखीं। बैठक में चंबा मेडिकल कालेज की स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। सदस्यों ने कहा कि मेडिकल कालेज को खुले 8 वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन आज भी यहां हृदय रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति नहीं हुई है और न ही कैथ लैब की सुविधा है।

हार्ट अटैक जैसी आपात स्थिति में शुरुआती 1 से 3 घंटे बेहद महत्वपूर्ण होते हैं, लेकिन चंबा में सुविधा न होने के कारण मरीजों को टांडा, शिमला या चंडीगढ रेफर किया जाता है। 6 से 10 घंटे के इस सफर के दौरान कई मरीज रास्ते में ही दम तोड देते हैं। एसोसिएशन ने जल्द से जल्द विशेषज्ञ की नियुक्ति और लैब स्थापना की मांग की है। एसोसिएशन ने एचआरटीसी के चंबा डिपो की बदहाली पर कड़ा रोष प्रकट किया। बैठक में बताया गया कि डिपो की अधिकांश बसें अपनी उम्र पूरी कर चुकी हैं और यात्रियों के लिए खतरा बनी हुई हैं। उन्होंने मांग की है कि चंबा डिपो को तुरंत नई बसें उपलब्ध कराई जाएं और वादे के मुताबिक नए व पुराने बस स्टैंड के बीच हर 15-20 मिनट में शटल बस सेवा नियमित रूप से चलाई जाए। इसके अतिरिक्त, मेडिकल कालेज के पास पुरानी जर्जर कैंटीन के निकट खाली क्षेत्र को पार्किंग के लिए इस्तेमाल करने और टीबी अस्पताल के पास, कसाकडा मोहल्ला व धडोग मोहल्ला जैसे स्थानों पर अस्थायी छोटी पार्किंग सुविधाएं विकसित करने का आग्रह किया गया।

ताज़ा खबरें

अधिक देखी जाने वाली खबरें