युवाओं के लिए जल्द मुहैया करवाओ खेल मैदान

जनजातीय उपमंडल मुख्यालय में खेल मैदान के निर्माण की मांग को लेकर युवाओं ने अभिभावकों संग एडीएम भरमौर विकास शर्मा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने...

युवाओं के लिए जल्द मुहैया करवाओ खेल मैदान

युवाओं के लिए जल्द मुहैया करवाओ खेल मैदान

जनजातीय उपमंडल मुख्यालय में खेल मैदान के निर्माण की मांग को लेकर युवाओं ने अभिभावकों संग एडीएम भरमौर विकास शर्मा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने एडीएम से युवाओं के लिए जल्द उपयुक्त खेल मैदान उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि भरमौर कस्बे में वर्तमान समय में कोई भी उचित खेल मैदान की व्यवस्था नहीं है, जिससे स्थानीय लोगों, किराए पर रहने वाले परिवार, सरकारी कर्मचारी तथा अपने बच्चों की पढाई के लिए बाहर से आए अभिभावक काफी परेशान हैं। बच्चों को खेलने के लिए सुरक्षित और निर्धारित स्थान न होने के कारण उनकी दिनचर्या और शारीरिक विकास पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

प्रशासन को जल्द से जल्द मांगा हल
स्थानीय लोगों ने कहा कि खेल मैदान के अभाव में बच्चे मजबूरन ऐतिहासिक चौरासी प्रांगण में खेलते हैं, जिससे वहां आने वाले पर्यटकों को असुविधा होती है और धार्मिक व पर्यटन स्थल की गरिमा भी प्रभावित होती है। उन्होंने यह भी चिंता जताई गई कि यदि बच्चों को खेलने के लिए उचित स्थान नहीं मिला तो उनके गलत गतिविधियों की ओर भटकने की आशंका बढ़ सकती है। ऐसे में प्रशासन को जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करना चाहिए। उधर, एडीएम विकास शर्मा ने प्रतिनिधमंडल को मांग पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया है।