बारिश से सूरी पंचायत में तबाही, सहम गए ग्रामीण

सलूणी उपमंडल की ग्राम पंचायत सूरी के तितराड गांव में बुधवार को हुई भारी बारिश के दौरान आए फ्लैश फ्लड ने भारी तबाही मचा दी। अचानक आए तेज पानी और मलबे क...

बारिश से सूरी पंचायत में तबाही, सहम गए ग्रामीण

बारिश से सूरी पंचायत में तबाही, सहम गए ग्रामीण

सलूणी उपमंडल की ग्राम पंचायत सूरी के तितराड गांव में बुधवार को हुई भारी बारिश के दौरान आए फ्लैश फ्लड ने भारी तबाही मचा दी। अचानक आए तेज पानी और मलबे के बहाव से कई घरों को नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र राहत के साथ स्थायी सुरक्षा उपाय करने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश और पहाड़ी से बहकर आए मलबे के कारण स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। उनका कहना है कि यदि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले दिनों में नुकसान और बढ़ सकता है। ग्रामीण पृथू, लच्छो, अनुपा, कमलो और संजय सहित अन्य लोगों ने प्रशासन से प्रभावित परिवारों को शीघ्र राहत प्रदान करने, नुकसान का सर्वे करवाने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए स्थायी सुरक्षा कार्य करवाने की मांग की है।

नायब तहसीलदार सलूणी डीसी राणा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही संबंधित हलका पटवारी को मौके पर भेजकर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी तथा प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।