बारिश का कहर, नालों में उफान से थम गई वाहनों की रफ्तार

लगातार बारिश के कारण मंगलवार को चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर कई स्थानों पर भूस्खलन होने से करीब पांच घंटे तक यातायात बाधित रहा। मार्ग के दोनों ओर वाहनों क...

बारिश का कहर, नालों में उफान से थम गई वाहनों की रफ्तार

बारिश का कहर, नालों में उफान से थम गई वाहनों की रफ्तार

लगातार बारिश के कारण मंगलवार को चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर कई स्थानों पर भूस्खलन होने से करीब पांच घंटे तक यातायात बाधित रहा। मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के चलते रामपुर, गुणू नाला, चांजू और पंगोला नाला उफान पर आ गए। तेज बहाव के साथ भारी मात्रा में मलबा और पत्थर सडक़ पर आने से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग की टीमें जेसीबी मशीनों के साथ मौके पर पहुंचीं और युद्धस्तर पर मलबा हटाने का कार्य शुरू किया।

कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर करीब एक बजे मार्ग पर यातायात बहाल कर दिया गया। इसके बाद आवश्यक वस्तुओं से लदे वाहन भी तीसा उपमंडल मुख्यालय पहुंच सके। लोक निर्माण विभाग, तीसा मंडल के अधिशासी अभियंता ई. जोगिंद्र शर्मा ने बताया कि भूस्खलन के कारण मार्ग बाधित हुआ था, जिसे मलबा हटाकर यातायात के लिए खोल दिया गया है। उन्होंने बताया कि बारिश के चलते बंद पड़े 15 संपर्क मार्गों को बहाल करने का कार्य भी जारी है।

ताज़ा खबरें

अधिक देखी जाने वाली खबरें