हिमाचल प्रदेश में 3 से 7 अगस्त तक कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग ने चंबा, कांगड़ा, बिलास...
आज से सात अगस्त तक हिमाचल प्रदेश में बारिश का दौर, कई जिलों में यलो अलर्ट जारी; जानें अपडेट
हिमाचल प्रदेश में 3 से 7 अगस्त तक कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग ने चंबा, कांगड़ा, बिलासपुर, सिरमौर और मंडी सहित कई जिलों के लिए अलग-अलग दिनों में येलो अलर्ट जारी किया है। 2 से 8 अगस्त तक गरज-चमक के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है।
हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 3 से 7 अगस्त के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश तथा कुछ स्थानों पर भारी वर्षा का पूर्वानुमान जारी किया है। इसे देखते हुए विभिन्न जिलों के लिए अलग-अलग दिनों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 3 अगस्त को बिलासपुर, कांगड़ा, चंबा और सिरमौर जिलों में भारी बारिश की आशंका के चलते येलो अलर्ट रहेगा। वहीं 4 से 7 अगस्त के बीच बारिश की गतिविधियों में और तेजी आने की संभावना है। इसके अलावा 2 से 8 अगस्त तक प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
जिलावार येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने अन्य जिलों में भी अलग-अलग दिनों में भारी बारिश की संभावना जताई है।