तेलका कॉलेज शॉटपुट प्रतियोगिता में रीना और डूम राम का दबदबा

डिग्री कालेज तेलका में वार्षिक स्पोट्र्स मीट की धूम, खिलाडिय़ों को मेडल देकर किया सम्मानित, छात्रों ने मनवाया प्रतिभा का लोहा डिग्री कालेज तेलका में...

तेलका कॉलेज शॉटपुट प्रतियोगिता में रीना और डूम राम का दबदबा

तेलका कॉलेज शॉटपुट प्रतियोगिता में रीना और डूम राम का दबदबा

डिग्री कालेज तेलका में वार्षिक स्पोट्र्स मीट की धूम, खिलाडिय़ों को मेडल देकर किया सम्मानित, छात्रों ने मनवाया प्रतिभा का लोहा

डिग्री कालेज तेलका में गुरुवार को वर्ष 2025-26 की वार्षिक स्पोर्टस मीट का आयोजन किया गया। इस मौके पर डिग्री कालेज सलूणी के प्राचार्य डा. मोहिंद्र सलारिया ने मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थिति दर्ज करवाई। इस दौरान छात्रों के सौ, दो सौ, चार सौ व आठ सौ मीटर दौड़ के अलावा ऊंची कूद व लंबी कूद आदि के मुकाबले करवाए गए। छात्र वर्ग की सौ मीटर दौड़ में मनीष कुमार पहले, विशाल कुमार दूसरे और बबलू राम तीसरे स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग की सौ मीट दौड़ में लक्ष्मी पहले, आरती देवी दूसरे व रीना तीसरे स्थान पर रही। छात्रा वर्ग की लंबी कूद में निशा और छात्र वर्ग में मनीष कुमार ने पहला स्थान पाया। छात्रा वर्ग की ऊंची कूद में रीना देवी व छात्र वर्ग में अखिल विजेता रहे। छात्रा वर्ग के शॉटपुट मुकाबले में रीना देवी और छात्र वर्ग में डूम राम ने बाजी मारी। मुख्यातिथि डा. मोहिंद्र सलारिया ने अपने संबोधन में कहा कि लग्न से काम करें, सफलता आपके कदम चूमेगी। ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग खेल के मैदान में करें। खेल के क्षेत्र में भी अच्छा मुकाम हासिल किया जा सकता है।

तेलका में गुरुवार को वर्ष 2025-26 की वार्षिक स्पोर्टस मीट का हुआ आयोजन

उन्होंने कहा कि खेलों से चरित्र विकास व व्यक्तिगत विकास होता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क व स्वस्थ मन निवास करता है। इससे पहले डिग्री कालेज के प्राचार्य डा. वीरेंद्र सिंह ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। उन्होंने मुख्यातिथि को शाल व टोपी पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को व्यक्तितव विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। इसके पश्चात स्पोर्टस मीट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को मेडल पहनाकर और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर हिम पुष्प सीनियर सैकेंडरी स्कूल तेलका की प्रधानाचार्य प्रवीण शेख, डिग्री कालेज सलूणी के सहायक प्रोफेसर दिनेश कुमार व पीटीए कमेटी के अध्यक्ष जर्म सिंह सहित तेलका कालेज के स्टाफ मेंबर मौजूद रहे। बहरहाल, डिग्री कालेज तेलका में गुरुवार को वर्ष 2025-26 की वार्षिक स्पोर्टस मीट का आयोजन
किया गया।