बनीखेत-खैरी पुल से सुरक्षा जालियां गायब, खतरे में आवाजाही

 बनीखेत-खैरी पुल पर सुरक्षा इंतजाम पर्याप्त नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल के दोनों...

बनीखेत-खैरी पुल से सुरक्षा जालियां गायब, खतरे में आवाजाही

बनीखेत-खैरी पुल से सुरक्षा जालियां गायब, खतरे में आवाजाही

 बनीखेत-खैरी पुल पर सुरक्षा इंतजाम पर्याप्त नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल के दोनों तरफ लगे सुरक्षा जालियां, पैरापिट और क्रैश बैरियर न होने के चलते किसी भी समय हादसा हो सकता है।

पहले पुल के दोनों तरफ ऊंची जालियां लगी थीं, लेकिन अब वे गायब हैं। इससे कोई भी व्यक्ति या वाहन नाले में गिर सकता है। पुल पर रोज आवाजाही करने वाले महिंदर सिंह, राजकुमार, बंसी लाल, गणेश, विपिन, सरोज और निखिल ने कहा कि कई लोग बस का इंतजार भी पुल के समीप ही करते हैं।
उन्होंने प्रशासन से अपील की कि पुल पर क्रैश बैरियर लगाए जाएं या पहले की तरह जालियां स्थापित की जाएं, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।
इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता सुनील धवन ने बताया कि यह पुल एनएचपीसी के अधीन आता है और इसका रखरखाव एनएचपीसी द्वारा ही किया जाता है।
एनएचपीसी के समूह वरिष्ठ प्रबंधक पवन कुमार सिंह ने कहा कि यह मामला उनके ध्यान में लाया गया है और टूटीं हुई जालियों की मरम्मत जल्द करवा दी जाएगी।