ब्यास में डूबे छात्र की तलाश जारी, दूसरे दिन भी खाली हाथ रही टीमें

ब्यास नदी में डूबे 11वीं कक्षा के छात्र कृष का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। बुधवार को एनडीआरएफ, पुलिस, गृह रक्षा और स्थानीय लोगों द्वारा प...

ब्यास में डूबे छात्र की तलाश जारी, दूसरे दिन भी खाली हाथ रही टीमें

ब्यास में डूबे छात्र की तलाश जारी, दूसरे दिन भी खाली हाथ रही टीमें

ब्यास नदी में डूबे 11वीं कक्षा के छात्र कृष का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। बुधवार को एनडीआरएफ, पुलिस, गृह रक्षा और स्थानीय लोगों द्वारा पूरे दिन चलाए गए गहन सर्च ऑपरेशन के बावजूद किशोर की कोई जानकारी नहीं मिली। शाम को अंधेरा होने के कारण अभियान को फिलहाल रोकना पड़ा। एसडीएम इंदौरा सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि बुधवार सुबह से ही एनडीआरएफ के 19 जवानों और पुलिस की टीमों ने नदी में मोर्चा संभाला। टीमों ने सुरड़वां से लेकर अरनी यूनिवर्सिटी के पुल तक करीब 8-9 किलोमीटर के दायरे में बोट और गोताखोरों की मदद से सघन तलाशी ली। नदी के किनारे और गहरे पानी वाले क्षेत्रों में हर संभावित जगह पर छात्र को खोजा गया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

उल्लेखनीय है कि कस्बा भाटिया (बड़ूखर) निवासी 17 वर्षीय कृष पुत्र रंजीत बैसाखी पर्व पर परिजनों के साथ ब्यास नदी के किनारे पूजा करने आया था। पूजा के बाद वह दोस्तों के साथ नदी में नहाने उतरा, लेकिन पानी के तेज बहाव और गहराई अधिक होने के कारण वह लहरों में खो गया। घटना के बाद से ही परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। प्रशासन अब वीरवार सुबह दोबारा बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू करेगा।

ताज़ा खबरें

अधिक देखी जाने वाली खबरें