मेडिकल कॉलेज चंबा में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त मुकेश रेपसवाल से मिला। कर्मियों ने कहा कि वे मेडिकल क...
सुरक्षा कर्मियों को पिछले तीन महीने से नहीं मिला वेतन
मेडिकल कॉलेज चंबा में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त मुकेश रेपसवाल से मिला। कर्मियों ने कहा कि वे मेडिकल कॉलेज में आठ सालों से सेवाएं दे रहे हैं।
आउटसोर्स कर्मचारियों, सिक्योरिटी गार्डों को पिछले तीन महीनों से वेतन नहीं मिल रहा है। इससे उन्हें परिवार का गुजारा करना मुश्किल हो गया है। वे लोग किराये के कमरे में रहकर नौकरी कर रहे हैं। उन्होंने तीन महीनों से कमरे का किराया तक नहीं दिया है। ऐसे में सुरक्षा कर्मियों को बिना वेतन के नौकरी करनी पड़ रही है। आउटसोर्स कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों ने उपायुक्त से पिछले तीन महीनों का वेतन तथा समय पर वेतन का भुगतान करने की मांग उठाई है। मेडिकल कॉलेज सुरक्षा कर्मचारी यूनियन के प्रधान राजेंद्र कुमार का कहना है कि सुरक्षा कर्मियों को तीन महीने और अन्य कर्मियों को पिछले चार माह से वेतन नहीं मिला है। प्रबंधन को अवगत करवा चुके हैं। अब उपायुक्त से मिलकर उन्हें वेतनमान दिलवाने की गुहार लगाई है।