दिव्यांग श्रद्धालु को देख बढ़ गया हौसला

पंजाब से पहुंचे श्रद्धालु अमरजीत, नरेंद्र, विकास कुमार और सुरेंद्र को दिव्यांग साधु से मिली प्रेरणा मणिमहेश यात्रा पर देश के कोने-कोने से लोग पहुंच...

दिव्यांग श्रद्धालु को देख बढ़ गया हौसला

दिव्यांग श्रद्धालु को देख बढ़ गया हौसला

पंजाब से पहुंचे श्रद्धालु अमरजीत, नरेंद्र, विकास कुमार और सुरेंद्र को दिव्यांग साधु से मिली प्रेरणा

मणिमहेश यात्रा पर देश के कोने-कोने से लोग पहुंच रहे हैं। पंजाब से पहुंचे श्रद्धालु अमरजीत, नरेंद्र, विकास कुमार और सुरेंद्र ने बताया कि वे यात्रा के दौरान काफी थक गए। पहाड़ी चढ़ते समय उनकी सांसें फूलने तक लग पड़ीं, लेकिन यात्रा करते हुए उन्हें एक दिव्यांग साधु दिखा। जिनके पांव न होने के बावजूद भी वह कठिन चढ़ाई बम-बम भोले के जयघोष से चढ़ते रहे। उन्हें देख प्रेरणा मिली। वहीं, दिव्यांग साधु ने कहा कि भोेले बाबा पर सच्ची श्रद्धा के बल ही वह कठिन यात्रा पर आए हैं।