हिमाचल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग के सेवानिवृत्त सहायक अभियंता शैलेष राणा को तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने प्रशंसा प...
मौत के मुहाने से 100 लोगों को खींच लाने वाले शैलेष को मिला प्रशंसा पत्र
हिमाचल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग के सेवानिवृत्त सहायक अभियंता शैलेष राणा को तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
यह सम्मान उन्हें पिछले साल आपदा के दौरान जोत मार्ग पर फंसे 100 से अधिक मणिमहेश श्रद्धालुओं को नाले से सुरक्षित निकालने पर मिला।
श्रद्धालुओं को निकालने के बाद वह बंद मार्ग को बहाल करने में जुट गए। इस दौरान भूस्खलन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी रीढ़ की हड्डी में गहरी चोट आई। डॉक्टरों ने एक महीने तक बिस्तर पर लेटे रहने का परामर्श दिया। एक सप्ताह बाद वह ड्यूटी पर लौट आए और फिर से बचाव कार्य में जुट गए। इसके लिए सरकार ने भी उन्हें स्टेट अवार्ड देकर सम्मानित किया था। अब हिमाचल दिवस पर जिला प्रशासन ने उनके कार्य की सराहना करते हुए यह सम्मान दिया है। वह सेवानिवृत्ति के बाद भी विभाग में कार्य करना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने सरकार को सेवा विस्तार के लिए आवेदन भी किया लेकिन उनका आवेदन अस्वीकार कर दिया गया है। आपदा से निपटने के लिए उन्हें काफी अनुभव है। यही वजह है कि जब भी क्षेत्र में कोई आपदा होती है तो वह आज भी राहत कार्य में मदद करने के लिए पहुंच जाते हैं।