उपमंडल चुराह की पंचायत टिकरीगढ़ निवासी वेद प्रकाश राणा (शानू) ने अपनी मेहनत और उत्कृष्ट कार्यशैली से क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सीमा सड़क संगठन में...
टिकरीगढ़ के शानू सीमावर्ती क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित
उपमंडल चुराह की पंचायत टिकरीगढ़ निवासी वेद प्रकाश राणा (शानू) ने अपनी मेहनत और उत्कृष्ट कार्यशैली से क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
सीमा सड़क संगठन में कार्यरत वेद प्रकाश राणा को संगठन के प्रतिष्ठित और सर्वोच्च सम्मानों में शामिल चीफ इंजीनियर अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें देश के दुर्गम एवं सीमावर्ती क्षेत्रों को सड़क नेटवर्क से जोड़ने में दिए गए उल्लेखनीय योगदान, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के लिए मिला। बीआरओ के मुख्य अभियंता ने सम्मान देकर उनके कार्यों की सराहना की। वह करीब छह वर्षों से सीमा सड़क संगठन से जुड़े हैं। उन्होंने कठिन भौगोलिक परिस्थितियों, विषम मौसम और चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में सड़क निर्माण परियोजनाओं को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सीमावर्ती इलाकों में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए उनके योगदान को संगठन ने विशेष रूप से सराहा है। स्थानीय लोगों, सामाजिक संगठनों तथा क्षेत्र के युवाओं ने उन्हें बधाई दी है।