एक करोड़ की लागत से बनेगा शीतला पुल

शहर के न्यू बस अड्डा के समीप पुराने शीतला पुल के पास पिछली बरसात के दौरान रावी नदी के बढे जलस्तर से हुए नुकसान की भरपाई का काम आरंभ होने जा रहा है। इस...

एक करोड़ की लागत से बनेगा शीतला पुल

एक करोड़ की लागत से बनेगा शीतला पुल

शहर के न्यू बस अड्डा के समीप पुराने शीतला पुल के पास पिछली बरसात के दौरान रावी नदी के बढे जलस्तर से हुए नुकसान की भरपाई का काम आरंभ होने जा रहा है। इस कार्य पर करीब एक करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत हुई है। लोक निर्माण विभाग की ओर से ठेकेदार को काम अवार्ड कर दिया गया है। एक-दो दिनों के भीतर कार्य आरंभ हो जाएगा। इस दौरान सबसे पहले रावी नदी में पोकलेन मशीनों को उतारकर नदी की जलधारा का रूख मोडा जाएगा। इसके साथ ही क्षतिग्रस्त हिस्से का सुदृढीकरण कार्य खर्च किया जाएगा। इस कार्य के मुकम्मल होने से माई का बाग व कसाकडा मोहल्ला और नए बस अडडे की ओर पैदल आवाजाही करने वाले लोगों को बडी राहत मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि पिछली बरसात के दौरान रावी नदी का जलस्तर बढने से हुए भूमि कटाव के पास ओल्ड शीतला पुल का एक बडा हिस्सा जमींदोज हो गया था। भूमि कटाव का दायरा बढने से पठानकोट एनएच भी खतरे की जद में आ गया था। इसके अलावा क्षतिग्रस्त हिस्से से लोगों की आवाजाही भी काफी रिस्की होकर रह गई थी। सदर विधायक नीरज नैयर ने इस भूमि कटाव को रोकने के लिए लोक निर्माण विभाग को एस्टीमेट तैयार करने को कहा था। विधायक के निर्देशों पर तैयार एस्टीमेट को सरकार के पास मंजूरी के लिए भेजा गया। इस कार्य पर करीब एक करोड की राशि खर्च होगी। बजट की उपलब्धता के साथ ही नदी का जलधारा को मोडने और सुदृढीकरण कार्य आरंभ होने जा रहा है। उधर, राष्ट्रीय बचत सलाहकार बोर्ड के गैर सरकारी सदस्य करतार सिंह ठाकुर ने इस कार्य को आरंभ करवाकर लोगों को राहत प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया और सदर विधायक नीरज नैयर का विशेष तौर से आभार जताया है।

ताज़ा खबरें

अधिक देखी जाने वाली खबरें